{"_id":"6a48e501058d12e98a09963a","slug":"video-power-crisis-in-gehal-village-due-to-repeated-transformer-burnouts-panchayat-threatens-agitation-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने से गेहल गांव में बिजली संकट, पंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: बार-बार ट्रांसफॉर्मर जलने से गेहल गांव में बिजली संकट, पंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी
ग्राम पंचायत गेहल में बार-बार ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीणों को लगातार बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। भारी वर्षा के दौरान गांव का 25 केवी क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जल गया था। इसके चलते पूरे गांव में करीब पांच से छह दिनों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लगभग 60 परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पिछले करीब आठ महीनों के दौरान ट्रांसफॉर्मर कई बार खराब हो चुका है, जिससे बिजली व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है।
पंचायत प्रधान ओपी ठाकुर ने बिजली बोर्ड से गांव की वर्षों पुरानी इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए ट्रांसफॉर्मर को मुख्य सड़क के पास स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि ट्रांसफॉर्मर की वर्तमान लोकेशन सबसे बड़ी समस्या है। मुख्य सड़क से ट्रांसफॉर्मर तक पहुंचने के लिए 500 से 700 मीटर की कठिन पहाड़ी चढ़ाई करनी पड़ती है। प्रधान ओपी ठाकुर ने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की इस मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामवासी लोकतांत्रिक तरीके से बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।