{"_id":"6ae49a3f02fd48956d0ea6dc","slug":"shilai-college-student-visit-in-police-thana-shilai-nahan-news-c-177-1-ssml1028-192944-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शिलाई कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून की बारीकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शिलाई कॉलेज के विद्यार्थियों ने जानी पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून की बारीकियां
विज्ञापन
पुलिस थाना शलाई में पुलिस की कार्यप्रणाली जानते शिलाई कॉलेज के विद्यार्थी। संवाद
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई के राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र विभाग के करीब 30 विद्यार्थियों ने पुलिस थाना शिलाई का दौरा कर पुलिस की कार्यप्रणाली और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल की।
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए, ताकि ठगी की रकम जिन बैंक खातों में गई है, उन्हें फ्रीज करवाने की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए गुडिय़ा हेल्पलाइन और 112 नंबर की जानकारी भी दी। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने और पासवर्ड व यूजर आईडी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना आम जनता के लिए 24 घंटे खुला रहता है। किसी भी अपराध या धोखाधड़ी की सूचना 01704-278547 पर भी दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल शर्मा ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी और पुलिस कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देना और पुलिस थाने को लेकर उनके मन में मौजूद डर दूर करना था। राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर अजय सिंह ने इसे विद्यार्थियों के लिए सार्थक अनुभव बताया। वहीं प्रो. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को दो समूहों में बांटा गया है। पहले समूह ने थाना दौरा किया, जबकि दूसरा समूह नवंबर के पहले सप्ताह में थाना जाकर जानकारी प्राप्त करेगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।-- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई के राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र विभाग के करीब 30 विद्यार्थियों ने पुलिस थाना शिलाई का दौरा कर पुलिस की कार्यप्रणाली और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल की।
थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए, ताकि ठगी की रकम जिन बैंक खातों में गई है, उन्हें फ्रीज करवाने की कार्रवाई की जा सके। उन्होंने महिला सुरक्षा और आपातकालीन सहायता के लिए गुडिय़ा हेल्पलाइन और 112 नंबर की जानकारी भी दी। साथ ही सोशल मीडिया का सावधानी से इस्तेमाल करने और पासवर्ड व यूजर आईडी किसी के साथ साझा न करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि पुलिस थाना आम जनता के लिए 24 घंटे खुला रहता है। किसी भी अपराध या धोखाधड़ी की सूचना 01704-278547 पर भी दी जा सकती है। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
विज्ञापन
महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल शर्मा ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी और पुलिस कार्यप्रणाली की व्यावहारिक जानकारी देना और पुलिस थाने को लेकर उनके मन में मौजूद डर दूर करना था। राजनीति शास्त्र के प्रोफेसर अजय सिंह ने इसे विद्यार्थियों के लिए सार्थक अनुभव बताया। वहीं प्रो. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को दो समूहों में बांटा गया है। पहले समूह ने थाना दौरा किया, जबकि दूसरा समूह नवंबर के पहले सप्ताह में थाना जाकर जानकारी प्राप्त करेगा। इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से जवाब दिया।
विज्ञापन