{"_id":"6a48e71c327febfce703939b","slug":"video-bhiwani-board-chairman-inspected-the-control-room-set-up-for-the-htet-exam-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी :बोर्ड अध्यक्ष ने एचटेट परीक्षा को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी :बोर्ड अध्यक्ष ने एचटेट परीक्षा को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा शनिवार को जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। निर्धारित समय से पहले ही सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए और दस्तावेजों की जांच व तलाशी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी को केंद्रों में प्रवेश दे दिया गया। दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष शंकर धूपड़ ने परीक्षा को लेकर बनाए गए कंट्रोल रूप का निरीक्षण किया। जहां सभी व्यवस्थाएं नियमित संचालित मिली।
जिले में आयोजित इस परीक्षा में कुल 4096 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 5:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई है, जबकि केंद्रों के अंदर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान पत्र, एडमिट कार्ड और बायोमेट्रिक सत्यापन सहित सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई गईं।
परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने दी गई और यातायात व्यवस्था भी सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।