{"_id":"6a48e32dab41e4ff1e0ac25d","slug":"video-gurugram-roadways-buses-deployed-on-nine-routes-for-htet-exam-centers-2026-07-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: एचटेट परीक्षा केंद्रों के लिए नौ रूटों पर लगाई गईं रोडवेज बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: एचटेट परीक्षा केंद्रों के लिए नौ रूटों पर लगाई गईं रोडवेज बसें
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 4 व 5 जुलाई को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (एचटेट) के लिए बनाए 22 केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए नौ रूटों पर रोडवेज बसें लगाई गई हैं। शनिवार को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित हुई। इन परीक्षा के विद्यार्थियों को बस अड्डा से केंद्रों तक पहुंचने व वापस लाने के लिए बसे भेजी गईं।
वहीं, रविवार को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी। इन दोनों परीक्षाओं के लिए भी रोडवेज बसों को बस अड्डा से परीक्षा केंद्रों तक संचालित किया जाएगा। परीक्षा की ड्यूटी के लिए लगाई रोडवेज बसों के संचालन को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, ताकि बस अड्डा पर आने वाल अभ्यर्थियों को केंद्रों पर जाने वाली बसों के बारे में जानकारी दी जा सके।
----
वर्जन
एचटेट परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के नौ रूट बनाए हैं, जिनसे सभी केंद्रों पर अभ्यार्थियों को लाने व ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को भी रोडवेज बसों को परीक्षा केंद्रों तक संचालन किया जाएगा। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।