Dhamtari: मामूली बात पर शख्स की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही वैभव नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिस पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के ग्राम मुकुंदपुर में मामूली बात पर एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया था। वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को सिहावा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सात सितंबर को सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर निवासी मृतक सालिक राम चतुर्वेदी ने आरोपी गौरव नेताम को कुछ अपशब्द बोल दिया था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। वहीं तैश में आकर मृतक अपने हाथ में रखे लोहे के छड़ को लेकर आरोपी को मारने के लिए दौड़ाया जिसे छीनकर आरोपी ने उसके गले में कई बार वार कर दिया। जिससे सालिक राम की मौत हो गई।
वहीं कुछ देर बाद गांव के लोगों ने उसे घर के किचन में मृत अवस्था में देखा जिसके बाद इसकी सुचना तत्काल सिहावा पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने संदेह के आधार पर गांव के ही वैभव नेताम को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिस पर आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।