फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   National spokesperson Ajay Chandrakar targeted Congress in PC regarding Parivartan Yatra inDhamtari

Dhamtari: परिवर्तन यात्रा में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर निकाली भड़ास

Tue, 12 Sep 2023 10:48 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 10:48 PM IST
सार

कुरूद विधायक और राष्ट्रीय प्रवकता अजय चंद्राकर ने परिवर्तन यात्रा को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को कुरूद के सिलघट में परिवर्तन यात्रा प्रवेश करेगी।

विज्ञापन
National spokesperson Ajay Chandrakar targeted Congress in PC regarding Parivartan Yatra inDhamtari
भाजपा राष्ट्रीय प्रवकता अजय चंद्राकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव के नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा ने परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा की जिला स्तरीय प्रेस वार्ता हुई। कुरूद विधायक और राष्ट्रीय प्रवकता अजय चंद्राकर ने परिवर्तन यात्रा को लेकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को कुरूद के सिलघट में परिवर्तन यात्रा प्रवेश करेगी। जहां यात्रा का स्वागत किया जाएगा। वहीं 22 सितंबर को ही ग्राम देमार में स्वागत और बाइक रैली निकाली जाएगी जो कि पुरानी मंडी में आकर समाप्त होगी।

विज्ञापन

वहीं सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा के बाद सिहावा चौक से मकई चौक, भिलाई माता चौक से दानी टोला चौक तक रोड शो निकाला जाएगा।आगे रोड शो कर नगरी में सभा का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को घठुला उमरगांव व संकरा में रोड शो किया जाएगा और परिवर्तन यात्रा आगे निकलेगी। जिसका समापन 28 सितंबर बिलासपुर में होगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि कांग्रेस राज में अपराध को तेजी से बढ़ावा मिला है। लूट, डकैती, अनाचार, नशे के कारोबार, हत्या समेत अन्य तरह के अपराध हो रहे हैं। बल्कि लगातार ऐसे अपराध सामने भी आ रहे है, देश का सबसे बड़ा सट्टा भी सीएम और गृहमंत्री के जिले से संचालित हो रहा है जोकि गंभीर विषय है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता में आई है लोगों को भी ठगा जा रहा है। प्रदेश के भोले-भाले लोग कांग्रेस के झांसे में नहीं आयेंगे, अलावा भी उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फसल खड़ी हो गई, धमतरी में होरा जी आ गए है। यहां के कांग्रेसी अब अपनी-अपनी पीठ पर तेल लगाकर रखें, यहां के कांग्रेसियों को ठीक करने की जरूरत अब हमको नहीं है, होरा जी ही काफी हैं। यहां के कांग्रेसी के लिए वहीं सबको ठीक करेंगे, कौन किसके पीछे भाग रहा है, सबका हिसाब होरा जी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed