फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Parivartan Yatra reaches Dhamtari BJP attacks Congress

धमतरी पहुंची परिवर्तन यात्रा: भाजपा ने कांग्रेस पर बोला हमला, सीएम पर भ्रष्टाचारियों को बचाने का लगाया आरोप

Fri, 22 Sep 2023 08:58 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 22 Sep 2023 08:58 PM IST
सार

भाजपा की परिर्वतन यात्रा धमतरी पहुंची। यात्रा में भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल,शिवरतन शर्मा,महेश गागडा,बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव,एंव धमतरी ओर कुरुद विधायक सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं। 

विज्ञापन
Parivartan Yatra reaches Dhamtari BJP attacks Congress
धमतरी पहुंची परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में 15 सालों तक राज करने वाली भाजपा को कांग्रेस ने सत्ता से बाहर कर दिया। वहीं सत्ता में एक बार फिर वापसी के लिए छत्तीसगढ भाजपा ने बस्तर के दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर परिवर्तन यात्रा प्रारंभ की है जो प्रदेश के सभी विधानसभा में जाकर भाजपा को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीताने के लिए लोगो का समर्थन मांग रही है।

विज्ञापन

 

भाजपा की परिर्वतन यात्रा धमतरी पहुंची। यात्रा में भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल,शिवरतन शर्मा,महेश गागडा,बस्तर के राजा कमलचंद भंजदेव,एंव धमतरी ओर कुरुद विधायक सहित भाजपा के नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं। 

विज्ञापन

 


पुरानी कृषि उपज मंडी में विशाल जनसभा का आयोजन किया गया था इस दौरान भाजपा के नेताओ ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और भूपेश सरकार पर कई घोटाला करने का आरोप लगाया। साथ ही इस बार के चुनाव में कांग्रेस को उखाड फेंकने का संकल्प भाजपा के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओ ने लिया है। वहीं मीडिया से चर्चा के दौरान भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार महिला आरक्षण बिल लेकर आई है उसका विधानसभा चुनाव में भी भाजपा पालन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके साथ ही ईडी की कार्रवाई को लेकर कहा कि ईडी अपना काम कर रही है और भाजपा अपना। प्रदेश के मुख्यमंत्री को ईडी से कहना चाहिए की अगर कोई भ्रष्टाचारी है तो उसे अंदर किया जाए। लेकिन भूपेश बघेल सिर्फ ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाकर आरोपियों को बचाने का काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed