फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Police arrested accused who looted a jewelery shop with a knife sent both of them jail in Dhamtari

Dhamtari: ज्वैलरी शॉप में कट्टा दिखाकर लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों को भेजा जेल

Sun, 14 Jan 2024 01:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Jan 2024 01:59 PM IST
सार

पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई हार, 1 नग देशी पिस्टल, 1 नग एक्स प्लस स्पोर्ट मोटर सायकल सीजी 04 एम टी 4710 को जब्त किया गया।वही पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Police arrested accused who looted a jewelery shop with a knife sent both of them jail in Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले के नगर पंचायत भखारा में तीन जनवरी को एक ज्वैलरी शॉप में कट्टा दिखाकर लूटपाट करने वाले युवक-युवती को भखारा और साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पास से पुलिस ने लूट के आर्टिफिशियल सोने का हार और देशी कट्टा बरामद किया है।

विज्ञापन


दरअसल भखारा में तरूण सोनी का दुर्गा ज्वेलर्स के नाम से ज्वैलरी की दुकान है जहां तीन जनवरी की शाम युवक-युवती ग्राहक बनकर दुकान में आये और दुकान संचालक को सोने का सिक्का दिखाने के लिए कहा जिसपर दुकानदार ने कहा हमारे यंहा सोने का सिक्का नहीं है गहने मिल जायेंगे। जिसके बाद युवक ने ज्वेलर्स के मालिक के ऊपर कट्टा तान दिया, वहीं साथ आई युवती ने अंदर रखे शो में एक सोने के हार जो कि आर्टिफिशियल था लेकिन युवती को इस बात की भनक नहीं थी वह सोने का हार है दोनों लेकर भाग गए।

विज्ञापन

 

जिसके बाद दुकान मालिक तत्काल थाना पंहुचकर इसकी जानकारी भखारा पुलिस को दी। वहीं पुलिस लूट का मामला दर्ज कर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दरम्यान पुलिस को मुखबिर की सूचना पर संदेही आरोपियों को रायपुर के लक्ष्मी नगर कालोनी में पकड़कर पूछताछ किया गया। पूछताछ में अपना नाम अर्पित लाल मरकाम व प्रियंका इसरानी बताये। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि तीन जनवरी को दुर्गा ज्वेलर्स भखारा में सोना खरीदने के बहाने दुकानदार को पिस्टल दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई हार, 1 नग देशी पिस्टल, 1 नग एक्स प्लस स्पोर्ट मोटर सायकल सीजी 04 एम टी 4710 को जब्त किया गया।वही पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed