फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Real brothers had murdered the son of former MLA in Dhamtari

Dhamtari: सगे भाइयों ने की थी पूर्व विधायक के बेटे की हत्या, पुलिस ने सभी आरोपियों को किया गिरप्तार

Mon, 16 Oct 2023 05:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 16 Oct 2023 05:18 PM IST
सार

गिरी गोस्वामी और उसके भाई हेमेंद्र गिरी के साथ रायपुर के रहने वाले बदमाश शेख नादिम, मोहम्मद अब्दुल माजीर खान, नुहरूददीन, सुनील वर्मा, जलधर बाग, मनीष वर्मा, समीर बाग, रिखी राम ध्रुव को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Real brothers had murdered the son of former MLA in Dhamtari
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी के कुरूद थाना क्षेत्र के मरौद गांव में जमीन विवाद को लेकर पूर्व विधायक के बेटे की हत्त्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक कुरूद के पूर्व विधायक सोमप्रकाश गिरी गोस्वामी के बेटे चन्द्रशेखर गिरी का अपने सगे भाइयों हेम गिरी और हेमेंद्र गिरी गोस्वामी के साथ पिछले कई महीनों से संपत्ति विवाद चल रहा था। वहीं रविवार को हेमेंद्र गोस्वामी और हेम गिरी गोस्वामी ने तीन गाड़ियों में आठ लड़कों को लेकर अपने भाई चंद्रशेखर गोस्वामी के घर धावा बोल दिया। जहां लाठी डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


इस हमले में घायल चंद्रशेखर की अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए दोनों भाइयों ने मिलकर रायपुर के बदमाशों को करीब एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। आरोपियों ने हमले के दौरान मृतक के घर से करीब 20 हजार रुपये की डकैती की घटना को भी अंजाम दिया और अपने साथ घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को काटकर ले गए थे। 

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों के नाम

गिरी गोस्वामी और उसके भाई हेमेंद्र गिरी के साथ रायपुर के रहने वाले बदमाश शेख नादिम, मोहम्मद अब्दुल माजीर खान, नुहरूददीन, सुनील वर्मा, जलधर बाग, मनीष वर्मा, समीर बाग, रिखी राम ध्रुव को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed