फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   The police have arrested one young man along with six minors who were creating a disturbance in the city.

धमतरी: उपद्रव मचाने वाले छह नाबालिग सहित एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Sat, 24 Oct 2026 08:48 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 08:48 PM IST
सार

धमतरी के मराठा पारा और बांसपारा में हुड़दंग व धमकी के मामले में पुलिस ने छह नाबालिगों समेत सात लोगों को पकड़ा है। चाकू और डंडे जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

विज्ञापन
The police have arrested one young man along with six minors who were creating a disturbance in the city.
उपद्रव मचाने वाले एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर में मराठा पारा और बांसपारा वार्ड में कथित तौर पर हुड़दंग मचाने और लोगों को धमकाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में छह नाबालिगों सहित सात लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने एक बालिग आरोपी नोमेश पटेल उर्फ आर्यन (19) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि छह विधि से संघर्षरत बालकों के संबंध में किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गमछे से चेहरा ढककर पहुंचे थे युवक
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2024 की दरमियानी रात 15 से 20 युवकों का एक समूह मराठा पारा और बांसपारा वार्ड में पहुंचा था। आरोप है कि युवकों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे और उनके हाथों में लाठी, डंडे, लोहे की रॉड, तलवार और चाकू जैसे हथियार थे।
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया कि युवकों ने कथित तौर पर अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और घरों के दरवाजों व दुकानों के शटर पर वार किए। घटना के बाद इलाके के लोगों में नाराजगी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मराठा समाज ने थाने पहुंचकर की शिकायत
घटना से नाराज मराठा समाज के लोग बड़ी संख्या में कोतवाली थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। समाज की ओर से लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

जांच के दौरान पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इनमें छह नाबालिग पाए गए, जबकि बालिग आरोपी की पहचान नोमेश पटेल उर्फ आर्यन, निवासी विंध्यवासिनी वार्ड, कारगिल चौक, धमतरी के रूप में हुई।


चाकू और डंडे जब्त, अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस ने पकड़े गए लोगों से घटना में इस्तेमाल किए जाने के आरोप वाले धारदार चाकू, बांस के डंडे और अन्य सामग्री जब्त की है। बालिग आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। वहीं, छह नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed