फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari News ›   Two people died in a road accident family members are in mourning after incident in Dhamtari

Dhamtari: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, घटना के बाद से परिजनों में पसरा मातम

Thu, 23 Jan 2025 06:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 23 Jan 2025 06:54 PM IST
सार

धमतरी जिले में सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है, जिसके चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे ही दो अलग-अलग मामले प्रकाश में आए हैं। जिसमें दो अलग-अलग बाइक चालक सड़क हादसे में मौत हो गई।

विज्ञापन
Two people died in a road accident family members are in mourning after incident in Dhamtari
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धमतरी जिले में सड़क हादसे में लगातार बढ़ोतरी होते जा रही है, जिसके चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे ही दो अलग-अलग मामले प्रकाश में आए हैं। जिसमें दो अलग-अलग बाइक चालक सड़क हादसे में मौत हो गई। जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मनईकेरा-रुद्री निवासी संतराम नेताम 22 जनवरी को अपने मोटरसाइकिल से आ रहा था तभी ग्राम गेदरा के पास अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया। 

विज्ञापन


जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए धमतरी शहर के ओजस्वी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान आज गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। दूसरा सड़क हादसा- झारखंड निवासी पंकज कुमार नगरी क्षेत्र में चल रहे भारतमाला सड़क निर्माण में काम करता था। जो 21 जनवरी को किसी काम से धमतरी आया था। शाम को वापस जाते समय कोलियारी में अज्ञात ट्रक ने उसे ठोकर मार दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जंहा इलाज के दौरान 22 जनवरी की रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आज गुरुवार को दोनों का पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजन को सौप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed