फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dissatisfaction among BJP workers regarding ticket in Dhamtari

CG: धमतरी में टिकट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, कार्यालय में की तोड़फोड़ और लगाई आग

Thu, 30 Jan 2025 05:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी Published by: श्याम जी. Updated Thu, 30 Jan 2025 05:35 PM IST
सार

धमतरी में टिकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आगजनी के साथ जमकर तोड़फोड़ की। भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य की टिकट को खरीदा गया है।

विज्ञापन
Dissatisfaction among BJP workers regarding ticket in Dhamtari
भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरी के भाजपा कार्यालय में आगजनी के साथ जमकर तोड़फोड़ की गई है। टिकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ के साथ आगजनी को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी की। इसमें क्षेत्र क्रमांक 12 जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी अरुण सर्व को प्रत्याशी बनाया गया। इसके बाद नगरी भाजपा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। 

विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जमकर हंगामा करते हुए भवन में रखे सामानों के साथ तोड़फोड़ की और कार्यालय के काफी सामान को आग के हवाले कर दिया। भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य की टिकट को खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट न देकर बाहरी अरुण सर्व को टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन


गुस्साए कार्यकर्ता 'यहां टिकट बिकता है' का फ्लेक्स लेकर पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद हंगामे को शांत कराया गया। कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना है कि यदि उस क्षेत्र की टिकट को बदला नहीं जाता है तो सब के द्वारा सामूहिक रूप इस्तीफा देने की बात कही है। अब देखना होगा कि भाजपा अध्यक्ष और संगठन इस मामले में क्या फैसला लेते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed