सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg _accident

Durg Accidend: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो की हालत गंभीर; दोस्त के साथ घूमने निकला था 10वीं का छात्र

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Tue, 24 Mar 2026 11:07 AM IST
विज्ञापन
Durg _accident
केटीएम बाइक पेड़ से टकराई दो युवक गंभीर से घायल
विज्ञापन
दुर्ग जिले के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप में सुबह एक बाइक पेड़ से जा टकराई। इस घटना में बाइक सवार दो शख्स गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Trending Videos


भिलाई के सेक्टर 4 चौक में आज सुबह एक तेज रफ्तार केटीएम बाइक चौक में मोड़ के पास पेड़ से जा टकराई। बाइक में सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों घायलों को सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल 10वीं कक्षा का छात्र सेक्टर 3 निवासी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान का बेटा बताया गया है। जो अपने बाइक पर अपने दोस्त के साथ टाउनशिप में घूमने निकले थे। बाइक तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान सेक्टर 4 चौक के पास पेड़ से बाइक टकरा गई। भिलाई भट्टी पुलिस ने दोनों ही घायलों अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों की स्थिति गंभीर बताई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed