{"_id":"69ba09e6235f0fa8800ec07f","slug":"durg-afeem-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4062845-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: नशे के कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने अफीम और 14 लाख से अधिक की नगदी के साथ तस्कर को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: नशे के कारोबार का भंडाफोड़, पुलिस ने अफीम और 14 लाख से अधिक की नगदी के साथ तस्कर को पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
अफीम की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दुर्ग जिले में अफीम की खेती के खुलासा के बाद पुलिस अफीम की बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में कुम्हारी में अफीम की बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 403 ग्राम अफीम के साथ लाखों रुपये नगदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।
Trending Videos
कुम्हारी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खारुन ग्रीन के गेट नंबर 2 के पास अवैध रूप से अफीम की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसके पास से 403 ग्राम अफीम बरामद किया गया। पुलिस ने गुरमेल सिंह आरोपी को थाना लाकर पूछताछ करने पर बताया कि वह खारुन ग्रीन में कई वर्षों से किराये के मकान में रहता है। इसके पहले वह रायपुर में रहता था जहां से अफीम के अवैध बिक्री की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है और उसने झारखंड के ट्रक ड्राइवर से अफीम खरीदकर ट्रक ड्राइवर और स्थानीय लोगों को बिक्री करता था। आरोपी के निशानदेही पर आरोपी के घर की तलाशी लेने पर पूर्व में अफीम की बिक्री के 14 लाख 46 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह के पास से 403 ग्राम अफीम (2 लाख), दो नग मोबाइल और नगदी रकम सहित करीब 17 लाख रुपये बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।