{"_id":"69c211ffe463194c3c0034ff","slug":"durg-afeem-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4085173-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले में अफीम के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले में अफीम के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 10:12 AM IST
विज्ञापन
नशे के सौदागर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
दुर्ग जिले के दो विभिन्न थाना क्षेत्र में अफीम के सौदागरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले के पुलगांव और कुम्हारी थाना क्षेत्र में अफीम के कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 11 ग्राम अफीम, 670 ग्राम डोडा चूरा, नगद रकम, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और वाहन जब्त किया है। पुलिस ने समोदा अफीम की खेती के मामले में 8 आरोपियों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है।
Trending Videos
जेवरा सिरसा के समोदा गांव में भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती के खुलासा हुआ था। इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत अफीम की खेती और बिक्री करने वाले 8 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। इस बार भी अफीम और डोडा बिक्री करने वाले सिलोदा स्थित राजस्थानी भोजनालय क्षेत्र में दबिश दी गई। जहां से राजस्थान के पिलवा गांव के रहने वाले निवासी सुखराम बिश्नोई को पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी विकास बिश्नोई जो अफीम की खेती करता था, उसके रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार विकास बिश्नोई, मनीष उर्फ गोलू ठाकुर, छोटू राम,रणछोड़ राम उर्फ रणजीत, सुनील देवासी, राम बिश्नोई और सुखराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी सुखराम बिश्नोई भी डोडा चूरा की खरीद-बिक्री करता है। पुलिस ने आरोपी सुखराम बिश्नोई के पास से 670 ग्राम डोडा,नगदी 18 हजार 580 रुपए,एक डस्टर कार और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, कुम्हारी थाना क्षेत्र में भी अफीम तस्करी के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 17 मार्च को खारुन ग्रीन कॉलोनी के पास गुरमेल सिंह को 403 ग्राम अफीम और 14 लाख 46 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल और बैंक लेन-देन की जांच करने पर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए। जिसके बाद पुलिस ने शिवप्रसाद कुमार साहू निवासी लांजी झारखंड और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी निवासी टाटीबंध रायपुर को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने इसके पास से 11 ग्राम अफीम और 2 मोबाइल बरामद किए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश कर दिया है।