{"_id":"6a65d892562f41e0360b6127","slug":"durg-docter-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4543345-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने गए 10वीं के छात्र से डॉक्टर पर अश्लील हरकत का आरोप, POCSO एक्ट में गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग: मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने गए 10वीं के छात्र से डॉक्टर पर अश्लील हरकत का आरोप, POCSO एक्ट में गिरफ्तारी
Sun, 26 Jul 2026 05:21 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 05:21 PM IST
सार
बोरसी में एक 10वीं कक्षा के छात्र के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
अश्लील हरकत करने वाले डॉक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित बोरसी में एक 10वीं कक्षा के छात्र के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आया है। छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को नाबालिग छात्र अपने एक मित्र के साथ मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए बोरसी स्थित सेवा भारती मातृ छाया एडॉप्शन सेंटर पहुंचा था। आरोप है कि मेडिकल परीक्षण के दौरान सेंटर के संचालक डॉ. सुधीर हिसीकर ने छात्र के साथ अनुचित शारीरिक व्यवहार किया। छात्र वहां से घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन छात्र को लेकर पद्मनाभपुर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
इधर, घटना के बाद जिला प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग को संबंधित एडॉप्शन सेंटर की जांच करने और उसके पंजीयन की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अनुसार, यह सेंटर पूर्व में कई बच्चों को गोद दिलाने की प्रक्रिया से भी जुड़ा रहा है।
पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।