{"_id":"68b68c76ec2ad6162a055707","slug":"durg-four-arrested-including-army-jawan-husband-in-newlywed-suicide-case-2025-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑडियो ने खोला राज: पति के दूसरी महिला से थे संबंध...और देती थी खर्चा; सुसाइड केस में पति संग सास-ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडियो ने खोला राज: पति के दूसरी महिला से थे संबंध...और देती थी खर्चा; सुसाइड केस में पति संग सास-ससुर गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 02 Sep 2025 11:50 AM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में नवविवाहिता प्रीति सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति मुकेश सिंह (आर्मी जवान), सास, ससुर और एक अन्य महिला रीता उर्फ योगिता दुबे को गिरफ्तार किया है। मृतिका के मोबाइल से मिले एक धमकी भरे ऑडियो के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की।
मृतिका प्रीति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
Please wait...
विज्ञापन
विस्तार
मोहन नगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पति भी शामिल है, जो आर्मी में जवान है। मृतिका के शव को पुलिस ने संदिग्ध हालात में बरामद किया था। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई थी।
Trending Videos
विवेचना के दौरान पुलिस मृतक के मोबाइल की जांच करने पर एक आडियो मिला। जिसमें एक महिला मृतका को धमकी दे रही थी। दूसरी महिला के मृतका के पति के साथ अवैध संबंध थे। यह महिला पति जवान और उसके परिवार का भी भरण पोषण करती थी। जिसके कारण ये सभी लोग आए दिन नवविवाहिता को प्रताड़ित किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहन नगर रहने वाले मुकेश सिंह का विवाह 6 साल पहले प्रीति सिंह के साथ सामाजिक रीति रिवाज के साथ संपन्न हुआ था। शादी के कुछ साल तक तो सब कुछ अच्छा चलता रहा। लेकिन समय बीतने के बाद नवविवाहिता प्रीति सिंह को जब इस बात की जानकारी हुई कि उसके पति का एक अधेड़ उम्र की महिला के साथ अवैध संबंध है। तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया।
जिसके कारण प्रीति के पति, उसकी सास और ससुर उसे लगातार प्रताड़ित करने लगे। प्रताड़ना से तंग आकर प्रीति ने दो दिन पूर्व पंखे से लटकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद मोहन नगर थाना पुलिस ने जब मर्ग कायम कर जांच शुरू की। दरअसल, सेना का जवान मुकेश सिंह के शादी से पहले से ही अधेड़ उम्र की महिला रीता उर्फ योगिता दुबे के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने पति, सास, ससुर और महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।