{"_id":"69d0b55e3aef0febdb0543cb","slug":"durg-fraud-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4124992-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में नेवई थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखो रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी खुद रेलवे में वेल्डर ग्रेड 3 में पदस्थ बताकर प्रार्थी से रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी किया था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में नेवई थाना पुलिस ने रेलवे में नौकरी के नाम पर लाखो रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।आरोपी खुद रेलवे में वेल्डर ग्रेड 3 में पदस्थ बताकर प्रार्थी से रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी किया था।
Trending Videos
नेवई थाना प्रभारी अनिल साहू ने बताया कि ग्राम खोरपा पाटन निवासी सतीश कुमार मरकाम ने स्टेशन मरोदा बीआरपी कॉलोनी के खिलेश्वर साहू से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने खुद को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर में वेल्डर ग्रेड-3 पद पर कार्यरत होना बताया। आरोपी ने प्रार्थी से उसने दावा किया कि उसकी रेलवे के बड़े अधिकारियों जान पहचान है और वह रेल्वे में नौकरी लगवा सकता है। 10 फरवरी 2022 को आरोपी सतीश प्रार्थी के घर पहुंच और आरोपी ने उसकी पत्नी के सामने रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख रुपये नकद लिया। और 7 महीने के भीतर रेलवे में नौकरी दिलाने या पैसे वापस करने का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने प्रार्थी को विश्वास दिलाने के लिए अपने यूनियन बैंक पाटन शाखा के तीन कोरे चेक भी गारंटी के तौर पर दिए थे। लेकिन समय बीतने के बाद आरोपी ने न तो नौकरी लगाई और न तो पैसे वापस किए। आरोपी द्वारा पैसे के लगातार टालमटोल करता रहा। जिसके बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत थाने में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपी सतीश मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार