{"_id":"69f30b745135318c6e0776c3","slug":"durg-murder-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4225901-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में हत्या का खुलासा: लूट के बाद पत्थर से कुचलकर दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में हत्या का खुलासा: लूट के बाद पत्थर से कुचलकर दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:02 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में मजदूर रामनारायण निषाद की हत्या मामले में पुलिस ने एक अपचारी समेत तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों ने लूट के दौरान विरोध करने पर मजदूर को खेत में ले जाकर पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी।
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। इन आरोपियों में एक अपचारी बालक भी शामिल है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए सामान और लूटी गई रकम बरामद की है।
Trending Videos
जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम करहीडीह के सांस्कृतिक भवन के पास 25 अप्रैल की देर रात रामनारायण निषाद की हत्या हुई थी। अपचारी बालक और उसके साथी ने इस वारदात को अंजाम दिया था। मृतक के पैर को गमछे से बांधकर खेत की ओर ले जाया गया था। वहां उसके सिर पर पत्थर पाटकर मौत के घाट उतारा गया। 26 अप्रैल को स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और विवेचना में जुट गई। मृतक रामनारायण निषाद बेमेतरा का निवासी था और करहीडीह में मजदूरी का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया कि मृतक शराब के नशे में सांस्कृतिक भवन के पास सोया हुआ था। इसी दौरान अपचारी बालक और उसके साथी उसकी जेब से 2400 रुपये निकाल रहे थे। मृतक ने अपचारी बालक को पकड़ लिया, जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने मृतक के गमछे से उसके पैर बांधे और खेत में ले जाकर पत्थर से सिर कुचल दिया।
पुलिस ने संदेह के आधार पर अपचारी बालक को निरुद्ध किया। उसने अपने साथी योगेश निषाद के साथ मिलकर हत्या करना स्वीकार किया, जिसके बाद योगेश को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में खून से सना तकिया और लूटे गए कुछ पैसे बरामद हुए। योगेश की मां सावित्री निषाद ने खून से सने कपड़े और जूते जलाकर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया था, इसलिए उन्हें भी गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अपचारी बालक को बाल न्यायालय में पेश किया गया।
