फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg_murder arrest

CG: 2 लाख रुपये और जेवर के लालच में नानी की हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार; तकनीकी ट्रैकिंग से दबोचा गया

Wed, 05 Aug 2026 05:17 PM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 05:17 PM IST
सार

दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला हत्याकांड के फरार तीसरे आरोपी सुमित हीरानंद लालवानी को पुलिस ने दो साल बाद नागपुर से गिरफ्तार किया। वह लगातार ठिकाने बदलकर बचता रहा। मामले में दो बहनों की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Durg_murder arrest
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उतई थाना क्षेत्र में करीब दो साल पहले बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ा। इस मामले में पुलिस पहले ही दो सगी बहनों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2024 को कुबेर अपार्टमेंट में रहने वाली 56 वर्षीय अतिंदर शाहनी घर में अकेली रहती थीं। कई दिनों तक घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां महिला का शव सड़ी-गली अवस्था में मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनकी कई दिन पहले हत्या की गई थी।

विज्ञापन

जांच में पता चला कि महिला के साथ उनकी दो नातिन रहती थीं, जो घटना के बाद से फरार थीं। पुलिस ने दोनों बहनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि पैसों और जेवर के लालच में अपने एक साथी के साथ मिलकर नानी की हत्या की थी। दोनों ने नानी से दो लाख रुपये की मांग की थी। रकम नहीं मिलने पर तकिए से उनका मुंह दबाया और स्टील की बोतल से सिर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद नकदी और जेवर लेकर फरार हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  छत्तीसगढ़ कैबिनेट का बड़ा फैसला, 500 करोड़ का AI मिशन, BEML प्लांट समेत कई प्रस्ताव मंजूर

जांच में यह भी सामने आया कि बड़ी बहन ने अपने बॉयफ्रेंड की मदद से चोरी के जेवर बेच दिए थे। पुलिस ने पहले दीपजोत कौर संधु उर्फ निक्की और उसकी नाबालिग बहन को गिरफ्तार किया था तथा करीब चार लाख रुपये के चोरी गए जेवर भी बरामद किए थे। पूछताछ में दीपजोत कौर ने बताया था कि उसका बॉयफ्रेंड सुमित हीरानंद लालवानी भी हत्या की साजिश और वारदात में शामिल था।

घटना के बाद से फरार सुमित लगातार अपने ठिकाने और शहर बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। आखिरकार तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसकी लोकेशन महाराष्ट्र के नागपुर में मिली। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed