{"_id":"6a731750a36fbf824a0e3c84","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4578266-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: शादी का सपना दिखाकर किया शारीरिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: शादी का सपना दिखाकर किया शारीरिक शोषण, युवती की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार
Wed, 05 Aug 2026 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चाम्पा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 05:51 PM IST
सार
सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र में शादी का वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
जिले के डभरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान खगेश्वर प्रसाद चंद्रा, निवासी ग्राम फरसवानी के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, डभरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उससे शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने विवाह करने की बात कही, तो आरोपी ने साफ तौर पर शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान आरोपी को उसके गांव फरसवानी से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोप स्वीकार किए।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना अभी जारी है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।