फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   3-year-old innocent dies after being bitten by a poisonous snake, dies during treatment

Korba News: जहरीले सर्प के डसने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 05 Aug 2026 07:13 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 05 Aug 2026 07:13 PM IST
सार

कोरबा के कटघोरा क्षेत्र में जहरीले डण्डा करायत सांप के डसने से तीन वर्षीय मासूम की मौत हो गई। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
3-year-old innocent dies after being bitten by a poisonous snake, dies during treatment
जहरीले सर्प के डसने से मासूम की मौत

विस्तार

कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से एक 3 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बरसात के मौसम में हुई इस घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। बच्चे को पहले कटघोरा अस्पताल और फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


कटघोरा थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में बरसात के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। घर में सो रहे तीन वर्षीय मासूम आरव राज की जहरीले डण्डा करायत सांप के डसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, 4 अगस्त की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे। आरव अपनी दादी के साथ कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो रहा था। तड़के करीब चार बजे दादी की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि सांप बच्चे को डसकर कमरे में बने बिल में घुस गया। बच्चे के हाथ पर सांप के काटने के निशान थे और खून भी निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन बिना समय गंवाए मासूम को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल कोरबा रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बच्चे को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सांप के जहर का असर अधिक होने के कारण सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्हें किसी प्रकार की आशंका नहीं है और बेटे की मौत सांप के डसने से ही हुई है।


बरसात के मौसम में सांपों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेषज्ञों का कहना है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घरों के आसपास साफ-सफाई रखने और रात में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed