{"_id":"6993f5d9eb79b4a03a0a4179","slug":"durg-murder-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-3961021-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg-Bhilai News: पुरानी रंजिश बनी हत्या का कारण, नाबालिग की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg-Bhilai News: पुरानी रंजिश बनी हत्या का कारण, नाबालिग की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग युवक पर चाकू से हमला,इलाज के दौरान हुई मौत
विज्ञापन
दुर्ग जिले में चाकूबाजी की वारदात थामने का नाम नहीं ले रही हैं। नाबालिग लड़के पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान नाबालिग युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस इस मामले में 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मोहन नगर के शक्ति नगर में महाशिवरात्रि के दिन भोलेबाबा की बारात देखने गए नाबालिग पर कुछ युवकों ने द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करते हुए धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान लड़के की मौत हो गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय नानू उर्फ छय कुमार निवासी शक्ति नगर के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
Trending Videos