सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Audio of Bribery Demand Goes Viral Two SIs Suspended; Police Send Woman to Jail Under NDPS Act in Durg

Durg : रिश्वत की मांग का ऑडियो हुआ वायरल, दो एसआई निलंबित, पुलिस ने महिला को एनडीपीएस में भेजा जेल

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड किए हैं। पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू ने एक महिला को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया। महिला का आरोप है कि छोड़ने के लिए बेटी से 50 हजार की डिमांड की थी।

Audio of Bribery Demand Goes Viral Two SIs Suspended; Police Send Woman to Jail Under NDPS Act in Durg
रिश्वत के मामले में एसआई निलंबित।
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग जिले में रिश्वत मांगने के मामले में 2 एसआई सस्पेंड किए हैं। पुरानी भिलाई थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर तुलसीराम साहू ने एक महिला को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया। महिला का आरोप है कि छोड़ने के लिए बेटी से 50 हजार की डिमांड की थी। पुलिस ने इस मामले में ड्रग्स के मामले में महिला की मां को एनडीपीएस में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Trending Videos


घूस मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद डीआईजी विजय अग्रवाल ने SI तुलसीराम साहू और साथ देने वाले खुर्सीपार में पदस्थ देव लाल साहू को निलंबित कर रक्षित केंद्र दुर्ग अटैच किया है। बेटी का आरोप है कि साइबर क्राइम वालों ने भी उससे 2 लाख मांगे थे।पुलिस के मुताबिक पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने महिला की मां के खिलाफ एनडीपीएस के मामले में हिरासत में जुड़े मामले में आरोपी पक्ष से कथित रूप से पैसों की मांग किए जाने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुरुआती जांच में वायरल ऑडियो के आधार पर दोनों अधिकारियों की मिलीभगत पाई गई। SI तुलसीराम साहू ने रिश्वत मांगी और खुर्सीपार में पदस्थ SI देव लाल साहू ने भी साथ दिया। जो कि विभागीय नियमों के विपरीत होने पर डीआईजी विजय अग्रवाल ने निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार के रहने वाले रज्जी कौर द्वारा मादक पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपिया के पास से हेरोइन और 29 हजार नगदी बरामद किया है पुलिस ने आरोपिया को एनडीपीएस के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

विज्ञापन

रिश्वत के मामले में एसआई निलंबित।

रिश्वत के मामले में एसआई निलंबित।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed