{"_id":"6a21541acdf46ff06f04e784","slug":"durg-afeem-demolition-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4357592-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Durg: पुलिस ने करोड़ों का अफीम किया नष्ट, बीजेपी नेता के खेत से किया था अफीम जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg: पुलिस ने करोड़ों का अफीम किया नष्ट, बीजेपी नेता के खेत से किया था अफीम जब्त
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Thu, 04 Jun 2026 05:16 PM IST
Link Copied
दुर्ग में जेवरा सिरसा पुलिस कुछ दिनों पिछले समोदा के बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के खेत से जप्त किए गए अफीम और डोडा का भिलाई इस्पात संयंत्र की दमन भट्टी में नष्टीकरण किया गया इस दौरान दुर्ग पुलिस के तमाम आला अधिकारी समेत बड़ी संख्या में बल मौजूद था।
जेवरा सिरसा पुलिस ने 6 मार्च को समोदा में बीजेपी नेता विनायक ताम्रकार के खेत में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे बरामद किए थे। नारकोटिक्स एक्ट के तहत जप्त अफीम के पौधों के नष्टीकरण के लिए गठित हाई लेवल ड्रग्स डिस्पोजल समिति ने नष्टीकरण का निर्णय लिया जिसमे गठित समिति द्वारा जिले से नारकोटिक्स एक्ट के तहत जप्त 7.88 करोड़ मूल्य के कुल 14 लाख 30 हजार 100 अफीम के जड़ तना पत्ते फल पौधो को गुरुवार को भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-3 के भट्ठी में नष्ट किया गया है।जप्त अफीम को ट्रक में लादकर प्लांट के अंदर पहुंचाया गया जहां नष्टीकरण किया गया। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में कुल 14 लाख 30 हजार 100 अफीम पौधे, जिनमें जड़, तना, पत्ती, फूल और फल को जब्त किए गए थे। पुलिस ने खेत से लगभग 62.5 किलोग्राम था। इसके अलावा 62.540 किलोग्राम अफीम डोडा तथा 572 ग्राम अफीम युक्त मिश्रित डोडा बुक्की भी बरामद की गई थी। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 7.88 करोड़ रुपये आंकी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।