{"_id":"69beac04baccc8499b0e8f72","slug":"durg-thief-arrest-durg-bhilai-news-c-1-1-noi1483-4075898-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्ग में चोरी का खुलासा: घर की बेटी ही निकली आरोपी, 12 लाख के जेवरों पर किया था हाथ साफ; साथियों की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्ग में चोरी का खुलासा: घर की बेटी ही निकली आरोपी, 12 लाख के जेवरों पर किया था हाथ साफ; साथियों की तलाश तेज
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार
दुर्ग में अपने ही घर से सोने के जेवर चुराने के मामले में पुलिस ने युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सात तोला सोना, करीब 12 लाख कीमत का बरामद किया है।
चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी बेटी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
दुर्ग में भिलाई भट्टी पुलिस ने अपने ही घर में चोरी करने वाली युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिया के पास से लाखों रुपये के सोने के जेवर बरामद किए हैं। उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
Trending Videos
पीड़ित ने दो जनवरी को भिलाई भट्ठी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि घर की अलमारी से सोने के जेवर चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि घर में कोई बाहरी व्यक्ति नहीं आया था। इसके बाद घर के सदस्यों से पूछताछ की गई। पीड़ित की बेटी एम श्यामला ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उसने बताया कि उसने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपिया ने चोरी के बाद कुछ सोने के जेवर एक वित्तीय कंपनी में गिरवी रखे थे और नकदी रकम ली थी। शेष जेवर उसने अपने पास ही रखे थे। पुलिस ने आरोपिया के पास से 7 तोला सोना बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
