सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Durg_ women suicide

Durg-Bhilai News: इंस्टाग्राम रील बनाने पर पति से विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग-भिलाई Published by: दुर्ग-भिलाई ब्यूरो Updated Mon, 02 Feb 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
Durg_ women suicide
पति पत्नी के सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने को लेकर हुआ विवाद,पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दंपती में आए दिन विवाद होता था। जिससे नाराज होकर पत्नी ने घर पर फांसी लाकर आत्महत्या कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


पुलिस ने बताया कि महिला का नाम अंजली साव (35) है। मृतका अंजली इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती थी और वीडियो और रील बनाती थी। लेकिन अंजली के पति को यह पसंद नहीं आता था। रील अपलोड को लेकर पति पत्नी में आए दिन विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद अंजलि ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। इसकी जानकारी तब हुई जब उसके बच्चे ट्यूशन से घर पहुंचे तो देखा कि उनकी मां फांसी के फंदे पर झूल रही थी। इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने घटना की सूचना छावनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पति पत्नी के सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने को लेकर हुआ विवाद,पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

पत्नी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed