सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Prostitution has been busted in hotel in Bhilai

दुर्ग में 'गंदे काम' का भंडाफोड़: लड़कियों को होटल में बुलाता था मैनेजर, पूछताछ में बताई चौंकाने वाली बात

अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

भिलाई के एक होटल में पुलिस ने छापा मारा है। जहां लोग देह व्यापार का कारोबार कर रहे थे। पुलिस ने सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा में रविवार देर रात छापेमार कार्रवाई की थी।

Prostitution has been busted in hotel in Bhilai
मैनेजर और ग्राहक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में देह व्यापार की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुपेला के गदा चौक स्थित होटल ईशा में रविवार देर रात छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस ने खुद का ग्राहक भेजा और रंगे हाथों रैकेट पकड़ा। पुलिस ने होटल के मैनेजर के साथ एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है।

Trending Videos


पुलिस ने बताया कि होटल में लंबे समय से देह व्यापार की शिकायतें पुलिस को मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा अपने एक कर्मचारी को प्वाईंटर बनाकर 500-500 रुपये के दो नोट को स्याही से चिन्हाकिंत कर मैनेजर से बात होने एवं रूम के अंदर जाने पर मिस्ड कॉल देने की बात कहकर भेजा गया। होटल ईशा के अंदर गये पुलिस कर्मचारी द्वारा मैनेजर से बात होने व रूम के अंदर जाने पर पुलिस टीम को मिस्ड कॉल दी और इसके बाद पुलिस टीम ने होटल ईशा में दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में मैनेजर का खुलासा
पुलिस ने होटल ईशा के मैनेजर की तलाशी लेने पर 500-500 के दो नोट स्याही से चिन्हाकिंत वाले मिले। इसके अतिरिक्त पांच डिब्बा जरूर कंपनी का आपत्तिजनक वस्तु, एक नग मोबाइल रियलमी कम्पनी का। जिसमें लड़कियों के फोटो ग्राहकों को भेजने का दृश्य, एक मोबाइल ओप्पो कम्पनी का व एक रजिस्टर। जिसमें लड़के-लड़कियों का नाम, समय अंकित है। जिसे बरामद किया गया। होटल के मैनेजर शिव कुमार कुर्रे से पूछताछ करने पर लड़कियों को होटल में बुलाकर रूम में रखना तथा ग्राहक के आने पर उसे देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराने की बात बताई।

पुलिस ने मैनेजर से पूछताछ में बताया कि उक्त कार्य को होटल के मालिक निक्कु उर्फ अमित के कहने पर करता था। होटल ईशा के कमरा नंबर 15 में ग्राहक शोयब नाम के लड़के को भी देह व्यापार के लिये कंडोम एवं आवश्यक सामग्री देना बताया। पुलिस टीम द्वारा होटल के कमरा नंबर 15 की तलाशी ली। जहां से शोयेब खान साकिन फरीद नगर अशरफी रोड सुपेला को पकड़ा गया।

उसकी तलाशी के दौरान में उनके पास एक नग मोबाइल और कमरे के बेड गद्दे के नीचे जरूर कंपनी का आपत्तिजनक सामान दो डिब्बा मिला, जिसे विधिवत् जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस ने होटल ईशा के मैनेजर और ग्राहक को गिरफ्तार किया है। होटल के मालिक निक्कू उर्फ अमित की पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed