सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Wife along with her lover killed her husband police arrested both of them in Durg

दुर्ग: प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 27 Aug 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के आंवला बाडी में युवक के हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्यारा मृतक की पत्नी ही निकली। आरोपिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिए थे।

Wife along with her lover killed her husband police arrested both of them in Durg
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र के आंवला बाडी में युवक के हत्या के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हत्यारा मृतक की पत्नी ही निकली। आरोपिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिए थे। आरोपी ने मृतक को शराब पार्टी देने के बहाने ले जाकर मृतक के सिर पर पत्थर पटाकर हत्या कर फरार हो गया। 

Trending Videos


पुलगांव के नगपुरा चौकी पुलिस को 24 अगस्त को सूचना मिली कि आंवला बाडी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव की पहचान में जुट गई। मृतक के पहचान के लिए पुलिस ने हेतु कंट्रोलरूम के माध्यम से अन्य जिलों में रेडियो मैसेज कराया गया व साइबर प्रहरी के माध्यम से भी फोटो वायरल किया गया। उसी बीच मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर मृतक की पहचान अपने पति धनेश ठाकुर के रूप में की।जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के संबंध में मुखबिर लगाकर आस पास के क्षेत्रों में पूछताछ किया गया। जहां जानकारी लगी कि मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर का प्रेम संबंध हरपाल सिंह उर्फ छोटू राजपुत और उसके घर आना जाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने हरपाल सिंह राजपुत उर्फ छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। हरपाल ने पुलिस बताया कि मृतक धनेश ठाकुर की पत्नी  अंजनी ठाकुर से विगत 25 वर्षों से प्रेम संबंध होना स्वीकार किया। मृतक धनेश ठाकुर शराब पीने का आदी था। मृतक टैक्टर ड्राइवर था जो पिछले दो माह से काम पर नहीं जा रहा था। और शराब पीने के लिए अपनी पत्नी से पैसा मांगता था नहीं देने पर गाली गलौज करता था और हमेशा घर पर ही रहता था जिससे अंजनी और हरपाल सिंह मिलने जुलने में परेशानी हो रही थी। जिसके चलते अंजनी और हरपाल ने मिलकर धनेश ठाकुर को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। योजना के तहत हरपाल ने दिनांक 22 अगस्त को अंजनी ठाकुर के पहले एक्टीवा से आंगनबाड़ी छोड़ाने के बाद धनेश ठाकुर को शराब पिलाने के बहाने दुर्ग से 15 किलोमीटर दूर नगपुरा आंवला बगीचा ले गया और वहां धनेश ठाकुर को शराब पिलाया। शराब के नशे में धनेश के मदहोश होने पर हरपाल ने वहां पर पडे ठोस पत्थर को धनेश के सिर में पीछे तरफ पटकर कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी हरपाल ने मृतक की पत्नी को फोन कर बताया कि उसका पति की हत्या कर दिया है।

एसीसीयू डीएसपी अजय सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पहले शव की पहचान की गई इसके बाद संदेही हरपाल सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर हत्या की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। हत्या की योजना मृतक की पत्नी के साथ मिलकर बनाया था और दोनो के बीच कई सालो से प्रेम संबंध था। मृतक पिछले 2 माह से घर पर ही था जिससे दोनो में मुलाकात और अवैध संबंध में परेशानी हो रही थी। इसी के चलते दोनो ने रास्ते से हटाने की योजना बनाई।पुलिस ने मृतक की पत्नी अंजनी ठाकुर और उसका प्रेमी हरपाल सिंह को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed