सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durga pandal catches fire, idol of Goddess Durga shattered, panic ensues in Kabirdham

कबीरधाम: दुर्गा पंडाल में लगी आग, खंडित हुई मां दुर्गा की प्रतिमा, मचा हड़कम

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अमन कोशले Updated Fri, 26 Sep 2025 12:24 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुवार रात हुई बारिश से पंडाल भीग गया था। इसके कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच पंडाल में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया।

Durga pandal catches fire, idol of Goddess Durga shattered, panic ensues in Kabirdham
दुर्गा पंडाल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में शुक्रवार तड़के सुबह बड़ी घटना घटित हुई। यहां भारत माता चौक पर बने आकर्षक दुर्गा पंडाल में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित हो गई। घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात हुई बारिश से पंडाल भीग गया था। इसके कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और तड़के सुबह 4 से 5 बजे के बीच पंडाल में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। हालांकि इस हादसे में पंडाल का पिछला हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जबकि सामने का हिस्सा सुरक्षित बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं में निराशा
हादसे के समय पंडाल में मौजूद 3-4 श्रद्धालु सुरक्षित बाहर निकल गए। आगजनी की इस घटना से आयोजन समिति और श्रद्धालु दोनों स्तब्ध हैं। आकर्षक पंडाल अब तक शहर के लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था, लेकिन इस घटना के बाद वहां मायूसी छा गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed