{"_id":"67702e4d55b6731e8c064922","slug":"ed-raids-civil-contractor-house-in-dhamtari-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: धमतरी में सिविल कॉन्ट्रैक्टर के घर ईडी ने मारा छापा, मोबाइल और कुछ दस्तावेज जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: धमतरी में सिविल कॉन्ट्रैक्टर के घर ईडी ने मारा छापा, मोबाइल और कुछ दस्तावेज जब्त
Sat, 28 Dec 2024 10:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:43 PM IST
सार
धमतरी जिले में ईडी की टीम ने सिविल कॉन्ट्रैक्टर के घर में छापेमारी की। टीम मोबाइल और कुछ दस्तावेज साथ लेकर गई है।
विज्ञापन
ईडी की छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी जिले के महात्मा गांधी वार्ड के एक घर में ईडी ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि महात्मा गांधी वार्ड के कृदत्त कॉलोनी निवासी रामभवन कुशवाहा के घर मे ईडी ने छापेमारी की। रामभवन एक सिविल कॉन्ट्रेक्टर हैं। 28 दिसंबर सुबह आठ बजे रामभवन के घर दो कार में पांच से छह अधिकारी और सीआरपीएफ जवान पहुंचे थे। कार्रवाई रात 8:30 बजे तक चली।
विज्ञापन
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारियों द्वारा घर से मोबाइल और कुछ दस्तावेज को जब्त कर ले जाया गया है। पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा सहित उनके बेटे हरीश लखमा के घर में भी आज ईडी के द्वारा छापेमारी गई। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा के रामभवन कुशवाहा काफी करीबी थे, जिसके तहत शायद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन