{"_id":"678d0561f47eec17f608db58","slug":"exate-foundation-organized-marriage-of-five-disabled-couples-in-dhamtari-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये शादी जरा हटकर है: एक्जेट फाउंडेशन ने पांच दिव्यांग जोड़ों की कराई शादी, सभी को हेलमेट पहनाकर निकाली बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये शादी जरा हटकर है: एक्जेट फाउंडेशन ने पांच दिव्यांग जोड़ों की कराई शादी, सभी को हेलमेट पहनाकर निकाली बरात
Sun, 19 Jan 2025 07:38 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 19 Jan 2025 07:38 PM IST
सार
धमतरी जिले में एक्जेट फाउंडेशन पांच दिव्यांग जोड़ो की शादी कराई। धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने पांचों दिव्यांग दूल्हों को हेलमेट पहनाया। इसके बाद दिव्यांग दूल्हों की बरात निकाली गई।
विज्ञापन
दूल्हों को हेलमेट पहनाकर निकाली रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धमतरी के एक्जेट फाउंडेशन ने पांच दिव्यांग जोड़ो की शादी कराई। वहीं, धमतरी एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा पांचों दिव्यांग दूल्हों को हेलमेट पहनाया गया। इसके बाद दिव्यांग दूल्हों की बरात निकाली गई। दूल्हे पगड़ी की जगह हेलमेट पहने हुए थे, जो शहर में चर्चा का और आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। वहीं, दिव्यांग दूल्हों ने हेलमेट लगाकर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
दिव्यांग दूल्हों की बरात डीजे के धुन में निकाली गई, जिसमें धमतरी विधायक व यातायात पुलिस भी शामिल हुई। धमतरी एसपी का कहना है कि लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। एसपी का कहना है कि बिना हेलमेट के वाहन चलाना काफी खतरनाक होता है, जिसके कारण से कई बार गंभीर सड़क दुर्घटनाएं भी होती हैं। एसपी ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन