{"_id":"67fa8932230b3d24a00a629d","slug":"father-in-law-attacked-son-in-law-with-a-sword-in-bemetara-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बेमेतरा में 75 साल के ससुर ने दामाद पर छिड़का मिर्ची पाउडर, फिर तलवार से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बेमेतरा में 75 साल के ससुर ने दामाद पर छिड़का मिर्ची पाउडर, फिर तलवार से किया जानलेवा हमला
Sat, 12 Apr 2025 09:10 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 12 Apr 2025 09:10 PM IST
सार
बेमेतरा जिले में एक ससुर ने अपने दामाद पर तलवार से वार कर दिया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी ससुर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवकर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम परपोड़ा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस ने बिसौहा साहू (75) को अपने दामाद मोहित साहू पर तलवार से जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हमले में गंभीर रूप से घायल मोहित का उपचार रायपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
देवकर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई उदलराम टांडेकर ने बताया कि शुक्रवार को मालिक साहू (45) ने शिकायत दर्ज कराई। उनके अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे बिसौहा साहू ने निजी विवाद के चलते अपने दामाद मोहित साहू उर्फ होलू पर हमला किया। आरोपी ने पहले मोहित पर मिर्ची पाउडर छिड़का, फिर गाली-गलौज करते हुए तलवार से कई प्राणघातक वार किए। हमले में मोहित के सिर, कान के पास, सीने और दोनों हाथों के अंगूठों पर गहरी चोटें आईं।
विज्ञापन
मोहित को पहले बेरला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 351(3), और 109(1) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान सबूतों के आधार पर बिसौहा साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन