{"_id":"69c3e7302dc5871843098420","slug":"final-result-of-chhattisgarh-lab-attendant-recruitment-2023-released-430-candidates-selected-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, 430 अभ्यर्थियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ लैब अटेंडेंट भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी, 430 अभ्यर्थियों का चयन
अमर उजाला नेटवर्क, गरियाबंद
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस सूची में कुल 430 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
छत्तीसगढ़ में लंबे इंतजार के बाद प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 की अंतिम चयन सूची जारी कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी इस सूची में कुल 430 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है, जिससे हजारों उम्मीदवारों को बड़ी राहत मिली है।
यह भर्ती प्रक्रिया लगभग ढाई साल तक चली, जिसमें प्रदेशभर से एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2023 में शुरू हुई थी और इसमें 1.28 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इसके बाद अगस्त 2025 में लिखित परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में परीक्षार्थी शामिल हुए।
परीक्षा परिणाम सितंबर 2025 में घोषित होने के बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक चली। सत्यापन के आधार पर हजारों अभ्यर्थियों में से 2106 उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया।
इसके बाद मार्च 2026 में दावा-आपत्ति का दौर चला, जिसमें अभ्यर्थियों से आपत्तियां मंगाई गईं। प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद 24 मार्च को अंतिम सूची तैयार की गई और 25 मार्च 2026 को इसे आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया।
इस भर्ती में आरक्षण प्रावधानों का भी ध्यान रखा गया है। कुल पदों में दिव्यांगजनों के लिए 30 पद आरक्षित किए गए हैं, जिनमें अलग-अलग श्रेणियों के उम्मीदवारों को शामिल किया गया है।
अब चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 30 मार्च और 2 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग के बाद उन्हें प्रदेश के 285 महाविद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार नियुक्त किया जाएगा। विभाग ने संकेत दिए हैं कि नियुक्ति आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे।
Trending Videos