{"_id":"69c3d2f14bbab64a8a0cf910","slug":"deaf-mute-pregnant-woman-brutally-murderedlover-crushes-her-with-a-stone-after-she-pressured-him-for-marriage-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"महासमुंद: मूकबधिर गर्भवती युवती की बेरहमी से हत्या, शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने पत्थर से कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद: मूकबधिर गर्भवती युवती की बेरहमी से हत्या, शादी का दबाव बनाने पर प्रेमी ने पत्थर से कुचला
Wed, 25 Mar 2026 06:44 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
अमर उजाला नेटवर्क, महासमुंद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 25 Mar 2026 06:44 PM IST
सार
महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युवक ने मूकबधिर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। लेकिन कातिल चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथों से नहीं बच सकता और ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
मूकबधिर गर्भवती युवती की बेरहमी से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र के एक प्रेमी युवक ने मूकबधिर युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। लेकिन कातिल चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, कानून के हाथों से नहीं बच सकता और ऐसा ही हुआ। घटना के सामने आते ही बसना पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।
विज्ञापन
दरसल बसना के ग्राम इंद्रपुर में आज सुबह उस वक्त मातम छा गया जब 21 साल की पुष्पा अजगल्ले की लहूलुहान लाश घर से महज 150 मीटर दूर एक खेत में मिली। मृतिका बोल और सुन नहीं सकती थी, लेकिन उसके शरीर पर लगे चोट के निशान चीख-चीख कर इंसाफ मांग रहे थे। सिर और चेहरे पर भारी पत्थर से वार कर उसे मौत के घाट उतारा गया था।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी महासमुंद के निर्देश पर विशेष टीम ने मोर्चा संभाला। जांच की सुई गांव के ही युवक लोकनाथ पटेल पर जा टिकी। जब पुलिस ने संदेही लोकनाथ को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो रूह कंपा देने वाली सच्चाई सामने आई। आरोपी ने कबूल किया कि, उसने पुष्पा को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे। मृतिका गर्भवती थी और लोकनाथ पर शादी के लिए लगातार दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
समाज में बदनामी के डर से लोकनाथ ने खौफनाक साजिश रची और आधी रात को पुष्पा को घर के पीछे खेत में बुलाकर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के पास से खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी लोकनाथ पटेल को गिरफ्तार कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।