{"_id":"6a2124c5c09ba0bae4022332","slug":"fire-caused-panic-in-raipur-badhaipara-flames-rose-from-a-grocery-store-a-major-accident-was-averted-in-time-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर के बढ़ईपारा में आग से मची अफरा-तफरी: किराना दुकान से उठीं आग की लपटें, समय रहते टला बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर के बढ़ईपारा में आग से मची अफरा-तफरी: किराना दुकान से उठीं आग की लपटें, समय रहते टला बड़ा हादसा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:40 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर के बढ़ईपारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराना दुकान में अचानक आग भड़क उठी। दुकान से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
किराना दुकान से उठीं आग की लपटें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर के बढ़ईपारा क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक किराना दुकान में अचानक आग भड़क उठी। दुकान से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह के समय दुकान बंद थी। इसी दौरान लोगों ने दुकान के भीतर से धुआं निकलते देखा। कुछ ही देर में आग ने दुकान के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग बढ़ती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को आसपास की अन्य दुकानों और मकानों तक फैलने से रोक लिया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि प्रभावित दुकान स्थानीय कारोबारी कुमार की है। आग लगने की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे दिखाई दे रहे हैं, जबकि दुकान से लगातार धुआं निकलता नजर आ रहा है।प्रारंभिक जांच में आग लगने का संभावित कारण विद्युत शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि संबंधित विभागों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस और फायर विभाग संयुक्त रूप से मामले की जांच कर रहे हैं।
आग की वजह से दुकान में रखे किराना उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य सामग्री को नुकसान पहुंचा है। नुकसान का वास्तविक आंकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि इस पूरी घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। समय पर पहुंची दमकल टीम की सक्रियता से एक बड़ा हादसा टल गया और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित बचा लिया गया।

Trending Videos