{"_id":"6a2125de7f8b991f170bbd1e","slug":"raipur-gudhiyari-under-bridge-will-remain-closed-for-14-days-passengers-will-have-to-change-their-route-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर के गुढ़ियारी अंडरब्रिज 14 दिन तक बंद रहेगा, यात्रियों को बदलना होगा रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर के गुढ़ियारी अंडरब्रिज 14 दिन तक बंद रहेगा, यात्रियों को बदलना होगा रूट
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:53 PM IST
विज्ञापन
सार
रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र से गुजरने वाले प्रमुख रेलवे अंडरब्रिज से यात्रा करने वाले लोगों को अगले दो सप्ताह तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
गुढ़ियारी अंडरब्रिज 14 दिन तक बंद रहेगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर के गुढ़ियारी क्षेत्र से गुजरने वाले प्रमुख रेलवे अंडरब्रिज से यात्रा करने वाले लोगों को अगले दो सप्ताह तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने अंडरब्रिज में आवश्यक मरम्मत और संरचनात्मक कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है, जिसके चलते 4 जून से 18 जून तक इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन यार्ड के बिलासपुर छोर पर स्थित अंडरब्रिज में सुरक्षा और रखरखाव संबंधी कार्य किए जाएंगे। निर्माण कार्य के दौरान कवर शेड और पाइपलाइन बिछाने का काम होना है, इसलिए वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाई गई है।
यह मार्ग रेलवे स्टेशन, एक्सप्रेस-वे और गुढ़ियारी क्षेत्र को जोड़ने वाले प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है। अंडरब्रिज बंद होने से रोजाना इस रास्ते का उपयोग करने वाले हजारों वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों से सफर करना पड़ेगा। प्रशासन ने लोगों से अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाने और अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन
यातायात विभाग ने डायवर्जन प्लान जारी करते हुए वाहन चालकों को तेलघानी नाका ओवरब्रिज और चुनाभट्टी अंडरब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि इन मार्गों के जरिए यातायात का दबाव कम किया जाएगा और लोगों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस तैनात
निर्माण कार्य के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। यातायात कर्मी लोगों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी देने के साथ-साथ जाम की स्थिति से निपटने के लिए भी तैनात रहेंगे।
सुरक्षा और सुविधा के लिए उठाया गया कदम
रेलवे और यातायात विभाग का कहना है कि अंडरब्रिज में किया जा रहा यह कार्य भविष्य की सुरक्षा जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को फिर से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे लोगों को अधिक सुरक्षित और बेहतर यातायात सुविधा मिल सकेगी।

Trending Videos