सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Major weather U-turn in Chhattisgarh: Rain, thunderstorm and lightning alert in these 21 districts today

छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा यू-टर्न: इन 21 जिलों में आज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 04 Jun 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत का दौर जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है।

Major weather U-turn in Chhattisgarh: Rain, thunderstorm and lightning alert in these 21 districts today
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में गर्मी से राहत का दौर जारी रहने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक की संभावना जताई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी बढ़ने से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा गतिविधियां तेज हो सकती हैं।


राजधानी रायपुर समेत मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जारी पूर्वानुमान के मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos


तापमान में दिखा अंतर
प्रदेश में सबसे अधिक गर्मी राजनांदगांव में महसूस की गई, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दूसरी ओर पेंड्रा रोड सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

राजधानी में भी राहत के आसार
रायपुर में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने शहर में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिल सकती है।

कई इलाकों में हुई अच्छी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा क्षेत्र में सबसे अधिक 3 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। वहीं कोरबा और पेंड्रा रोड में 2-2 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा मैनपाट, कटघोरा, सूरजपुर, कांसाबेल और अन्य क्षेत्रों में भी वर्षा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed