{"_id":"6a9fc4717828fd319f0a5290","slug":"frustrated-by-frequent-network-outages-a-woman-first-broke-her-mobile-phone-and-then-committed-suicide-by-dri-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा: नेटवर्क की बार-बार रुकावट से परेशान महिला ने पहले मोबाइल तोड़ा, फिर कीटनाशक पीकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा: नेटवर्क की बार-बार रुकावट से परेशान महिला ने पहले मोबाइल तोड़ा, फिर कीटनाशक पीकर दी जान
Tue, 08 Sep 2026 01:46 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:46 PM IST
सार
एक 52 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर इंटरनेट कनेक्टिविटी में बार-बार आ रही रुकावटों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 52 वर्षीय महिला ने कथित तौर पर इंटरनेट कनेक्टिविटी में बार-बार आ रही रुकावटों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला को अपने मोबाइल फोन पर रील्स देखने की लत थी। पुलिस के अनुसार, महिला की पहचान मंगलो बाई सारथी के तौर पर हुई है। उसने शनिवार को करताला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केराकाछार गांव स्थित अपने घर पर कथित तौर पर कीटनाशक पी लिया और सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक, सारथी को रील्स देखने की लत थी।
वह अपने मोबाइल फोन पर रील्स देख रही थी, तभी नेटवर्क बार-बार जाने की वजह से वीडियो रुक रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंटरनेट कनेक्शन में रुकावट से परेशान होकर उसने कथित तौर पर अपना मोबाइल फोन ज़मीन पर फेंक दिया, जिससे वह टूट गया। इसके बाद उसने घर पर रखा कीटनाशक पी लिया।
अधिकारी ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी ने उसकी बिगड़ती हालत देखी और परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उसे करताला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शुरुआती इलाज के बाद, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शव परिवार को सौंप दिया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।