{"_id":"69516dfadb77f74f0a047552","slug":"a-huge-hindu-conference-was-organised-in-bacharwar-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: बचरवार में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर दिया गया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: बचरवार में विशाल हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन, सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर दिया गया जोर
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
सार
बचरवार नयापारा ग्राम के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को कलम व पुस्तिका भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में शामिल लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने के उद्देश्य से सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में ग्राम बचरवार में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना रहा।
Trending Videos
कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ एवं भारत माता की आरती के साथ की गई। इस अवसर पर बचरवार नयापारा ग्राम के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को कलम व पुस्तिका भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सम्मेलन में बचरवार बस्ती में निवासरत विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अधिवक्ता नरेश सिंह ठाकुर (बिलासपुर) ने अपने संबोधन में सनातन समाज की एकता, आपसी सौहार्द्र और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ग्राम के विविध समाजों के प्रतिनिधियों एवं मातृशक्तियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में विशाल हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, बंधी, पंडरीपारा, चौबेपारा, नयापारा और खचरवारपारा से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन ने क्षेत्र में सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया।