फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Collector Dr Santosh Dewangan transferred IAS Vijay Dayaram takes charge of the district in GPM

जीपीएम: कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन का तबादला, आईएएस विजय दयाराम को मिली जिले की कमान

Thu, 09 Jul 2026 03:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 03:26 PM IST
सार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन का तबादला कर दिया है। शासन के आदेश के अनुसार वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी विजय दयाराम को जीपीएम जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
 

विज्ञापन
Collector Dr Santosh Dewangan transferred IAS Vijay Dayaram takes charge of the district in GPM
विजय दयाराम होंगे जिले के नए कलेक्टर।।

विस्तार

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले के कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन का तबादला कर दिया है। शासन के आदेश के अनुसार वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी विजय दयाराम को जीपीएम जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


विजय दयाराम का जीपीएम जिले से पुराना जुड़ाव रहा है।वे वर्ष 2018 में पेंड्रारोड में अतिरिक्त कलेक्टर (एडीएम) के रूप में पदस्थापना हुई थी। उस दौरान उन्होंने राजस्व प्रशासन, कानून-व्यवस्था, निर्वाचन, आपदा प्रबंधन तथा विभिन्न विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिले की भौगोलिक, सामाजिक और प्रशासनिक परिस्थितियों से उनकी अच्छी जानकारी होने के कारण उनकी नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य शासन द्वारा जारी प्रशासनिक फेरबदल के आदेश के बाद जिले में नए कलेक्टर की नियुक्ति को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी नए कलेक्टर से विकास कार्यों में तेजी और जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की उम्मीद है। वहीं, निवर्तमान कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन के कार्यकाल में जिले में कई विकास कार्यों, प्रशासनिक सुधारों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति मिली थी। अब विजय दयाराम जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे, जिसके बाद जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की कमान उनके हाथों में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय दयाराम होंगे जिले के नए कलेक्टर।।

विजय दयाराम होंगे जिले के नए कलेक्टर।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed