बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Rajmergarh become center of attraction for tourists during monsoon highest peak in GPM district

रूफ ऑफ जीपीएम: मानसून में राजमेरगढ़ की वादियां बनीं सैलानियों के लिए स्वर्ग, इको-टूरिज्म का नया डेस्टिनेशन

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 06:12 PM IST
Rajmergarh become center of attraction for tourists during monsoon highest peak in GPM district
जीपीएम जिले की सबसे ऊंची चोटी राजमेरगढ़ मानसून के मौसम में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। समुद्र तल से लगभग 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह स्थल 'रूफ ऑफ जीपीएम' के नाम से भी जाना जाता है। यहां से सूर्योदय और सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य देखने दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। बारिश में यहां का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं होता।

मानसून के दौरान राजमेरगढ़ की वादियां घने बादलों और धुंध में लिपटी रहती हैं। बादल कभी घाटियों में तैरते तो कभी तेज हवाओं के साथ पहाड़ियों को छूते हुए ऊपर उठते दिखते हैं। यह दृश्य ऐसा लगता है मानो बादल धरती पर उतर आए हों। चारों ओर हरियाली, ऊंचे साल के वृक्ष, ठंडी हवाएं और प्राकृतिक शांति पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

प्राकृतिक सौंदर्य के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी, फोटोग्राफर, ट्रैकिंग के शौकीन और युवा यहां पहुंचते हैं। कई पर्यटक राजमेरगढ़ में कैंपिंग कर टेंट में रात्रि विश्राम का आनंद लेते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के दृश्य यहां की खूबसूरती बढ़ाते हैं।

राजमेरगढ़ केवल प्राकृतिक सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी समृद्ध जैव विविधता और स्थानीय बैगा संस्कृति के लिए भी जाना जाता है। यहां ट्रेकिंग, नेचर वॉक और कैंपिंग जैसी गतिविधियां इको-टूरिज्म को बढ़ावा दे रही हैं। यह स्थल धीरे-धीरे प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है।

पर्यटन की दृष्टि से यहां अभी भी कई मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना के विकास की आवश्यकता है। वर्तमान में विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य जारी हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद राजमेरगढ़ में पर्यटकों की संख्या और अधिक बढ़ेगी। बेहतर सड़क, ठहरने की सुविधाएं, व्यू प्वाइंट, सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन सुविधाओं के विकसित होने से राजमेरगढ़ न केवल जीपीएम जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कन्नौज में बाइक चोरी गिरोह का सदस्य पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

07 Jul 2026

पिपराइच मिल में रोला पूजन, जल्द शुरू होगी गन्ना पेराई

07 Jul 2026

Shimla: मंत्रिमंडल संग राम मंदिर पहुंचे सीएम सुक्खू, बोले- आस्था की चोरी बर्दाश्त नहीं

07 Jul 2026

Mandi News: खोहली स्कूल बंद करने के फैसले पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सरकार को 13 जुलाई तक का अल्टीमेटम

07 Jul 2026

Kullu News: इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, लोगों ने डीसी से मांगे स्थायी सुरक्षा इंतजाम

07 Jul 2026
विज्ञापन

एकेटीयू दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने छात्र-छात्राओं को पदक देकर किया सम्मानित

07 Jul 2026

एकेटीयू दीक्षांत समारोह, वीसी ने गिनाईं विवि की उपलब्धियां

07 Jul 2026
विज्ञापन

इनरव्हील क्लब ऑफ लखनऊ डिस्ट्रिक्ट के स्थापना दिवस पर समारोह का आयोजन

07 Jul 2026

कानपुर: जाजमऊ में बिजली को लेकर हाहाकार, गुस्साए लोगों ने सड़क पर लगाया जाम

07 Jul 2026

शीतला माता मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा से पहले निकली भव्य शोभायात्रा

07 Jul 2026

Video: अयोध्या में तीन आरोपियों की मांगी गई कस्टडी डिमांड पर होगी सुनवाई

07 Jul 2026

Video: गोंडा में पसका से गोंडा के लिए परिवहन सेवा शुरू

07 Jul 2026

Video: रायबरेली में 90 दिन के भीतर डाक से पहुंचता है नया व संशोधित आधार

07 Jul 2026

Tikamgarh News: पन्ना में पदस्थ आरक्षक ने भड़रा के जंगल में फांसी लगाकर दी जान, क्या हो सकती है वजह? जांच शुर

07 Jul 2026

राम मंदिर ट्रस्ट इनसाइड स्टोरी: बदलाव का नया चेहरा 'कृष्ण मोहन'! राम मंदिर में अब क्या-क्या बदलेगा?

07 Jul 2026

राजधानी लखनऊ में मौसम का यू-टर्न, कई इलाकों में हुई बारिश

07 Jul 2026

Mandla: मंडला-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर पुल से नीचे गिरा चार पहिया वाहन, मंडला रेंजर सहित चार घायल; वीडियो

07 Jul 2026

डॉ एपीजे अब्दुल कलाम विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, साथ में मंत्री आशीष पटेल

07 Jul 2026

स्कूल चलो जागरूकता अभियान को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

07 Jul 2026

Nalagarh Paragliding: नालागढ़ के बेहली में पैराग्लाइडिंग का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान

07 Jul 2026

Solan Hospital: क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें, पर्ची और फीस काउंटर पर घंटों करना पड़ा इंतजार

07 Jul 2026

सुई-धागे से संवर रहा भविष्य, निस्बड में आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

07 Jul 2026

Chamba News: ढलोग स्कूल में भूकंप से बचाव की मॉक ड्रिल, छात्रों को सिखाए सुरक्षा के अहम उपाय

07 Jul 2026

लखनऊ में मौसम हुआ सुहाना, हजरतगंज इलाके में हुई रिमझिम बारिश

07 Jul 2026

Saharanpur: सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौत

07 Jul 2026

Video: पांढुर्णा में 230 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक, 15 घंटे बाद भी नहीं उतरा; तीन भाषाओं में की गई अपील

07 Jul 2026

चंडीगढ़ में खेल के दौरान 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

Bilaspur News: मजारी स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली नशामुक्ति जागरूकता रैली, युवाओं को दिया नशे से दूर रहने का संदेश

07 Jul 2026

छत्तीसगढ़: संरक्षित वन क्षेत्रों के 10 किमी दायरे में आरा मिलें बंद, हाईकोर्ट ने सरकारी फैसले को ठहराया सही

गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी

07 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed