{"_id":"6a49ba699ccd31f3d504685d","slug":"fir-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4468606-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM News: मामूली सी बात पर मारपीट, डीजे फ्लोर पर छिड़ी जंग, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM News: मामूली सी बात पर मारपीट, डीजे फ्लोर पर छिड़ी जंग, दो युवक घायल
Sun, 05 Jul 2026 08:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 08:24 AM IST
विज्ञापन
नाचते समय शरीर छू जाने की बात पर विवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरेला थाना क्षेत्र की खोडरी चौकी अंतर्गत ग्राम सधवानी नवापारा में आयोजित एक छट्ठी कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाचते समय शरीर छू जाने की मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई, जिसमें एक 15 वर्षीय किशोर सहित दो युवकों को चोटें आईं। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बढावनडांड नारायण टोला निवासी सुनील भानू (15) अपने दोस्तों विजय भानू, कुलदीप भानू और अखिलेश भानू के साथ ग्राम सधवानी नवापारा में रामचरण भैना के घर आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे सार्वजनिक स्थान पर डीजे पर नाचने के दौरान शरीर छू जाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
आरोप है कि नवापारा सधवानी निवासी रोहित भानू, निलेश भैना, गोलू भैना तथा उनके अन्य साथियों ने सुनील भानू के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने हाथ, मुक्के और लात से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में सुनील के हाथ, कमर और पीठ पर चोटें आईं।
विज्ञापन
विवाद बढ़ता देख बीच-बचाव करने पहुंचे अखिलेश भानू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इस घटना में अखिलेश की गर्दन, पीठ, कमर तथा हाथ-पैर में चोटें आईं। घटना के समय वहां मौजूद रामचरण भैना और हीरालाल भैना ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग कराया और विवाद को शांत कराया।
घटना के बाद घायल सुनील भानू ने खोडरी चौकी पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रोहित भानू, निलेश भैना, गोलू भैना एवं उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
