फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   jaam

GPM News: पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर ट्रेलर खराब होने से लगा 3 किलोमीटर लंबा जाम, चालकों को हुई भारी परेशानी

Mon, 06 Jul 2026 09:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 09:43 AM IST
विज्ञापन
jaam
बीच सड़क पर ट्रेलर ब्रेक डाउन लगा जाम।।
पेंड्रा-रतनपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को जोड़ा तालाब गांव के पास एक ट्रेलर के बीच सड़क पर अचानक से खराब हो जाने से करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ट्रेलर पेंड्रा से बिलासपुर की ओर जा रहा था। बीच सड़क पर वाहन के खड़े हो जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर आवागमन पहले से ही प्रभावित था। ऐसे में ट्रेलर के खराब हो जाने से स्थिति और गंभीर हो गई। जाम में ट्रक, चारपहिया और दोपहिया वाहन काफी समय तक फंसे रहे। बारिश के बीच वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही जीपीएम यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करते हुए ट्रेलर को सड़क से हटाने की व्यवस्था में जुटी हुई है। काफी मशक्कत के बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच सड़क पर ट्रेलर ब्रेक डाउन लगा जाम।।

बीच सड़क पर ट्रेलर ब्रेक डाउन लगा जाम।।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed