सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   Administration seized six vehicles for illegal mineral exploration in Gaurela-Pendra-Marwahi

GPM: खनिज माफियाओं पर कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त; कारोबारियों में मचा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
सार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। मरवाही क्षेत्र में जांच अभियान के दौरान रेत, गिट्टी और मुरुम परिवहन करते पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी मशीन जब्त की गई। कार्रवाई से खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

Administration seized six vehicles for illegal mineral exploration in Gaurela-Pendra-Marwahi
गौरेला-मरवाही में खनिज माफियाओं पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। जिला खनिज अधिकारी आदित्य मनकर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई।



खनिज विभाग की जिला उड़नदस्ता टीम ने मरवाही क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने अवैध रूप से रेत, मुरुम और गिट्टी का परिवहन करते 5 ट्रैक्टर जब्त किए। एक जेसीबी मशीन भी मौके से जब्त की गई। इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। टीम ने मरवाही के सिवनी, लखनघाट, चिचगोहना और गुल्लीडांड क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान तीन ट्रैक्टर रेत, एक ट्रैक्टर गिट्टी और एक ट्रैक्टर मुरुम बिना वैध दस्तावेजों के परिवहन करते पाए गए। अवैध उत्खनन में प्रयुक्त जेसीबी मशीन भी जब्त हुई। सभी वाहनों को मरवाही और सिवनी थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार वाहन मालिकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई हो रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अर्थदंड या समझौता राशि जमा कराने के बाद ही जब्त वाहनों को छोड़ा जाएगा। जिला खनिज अधिकारी आदित्य मनकर ने बताया कि अवैध उत्खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है। यदि कहीं अवैध खनिज उत्खनन या परिवहन दिखे तो तत्काल प्रशासन को जानकारी दें।
विज्ञापन
Trending Videos


इस कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी आदित्य मनकर की सक्रिय भूमिका रही। खनिज निरीक्षक सुजीत कंवर भी अभियान में शामिल थे। खनिज सिपाही शिवकुमार लहरे, सतीश साहू और साहिब गनी ने भी सहयोग किया। नगर सैनिकों ने भी इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आने वाले दिनों में भी विभिन्न क्षेत्रों में लगातार अभियान जारी रहेगा।

01 जेसीबी समेत 05 ट्रैक्टर ज़ब्त।।।

 

 

01 जेसीबी समेत 05 ट्रैक्टर ज़ब्त।।।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed