सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Gorella-Pendra-Marwahi News ›   On first day of Nautapa mercury in Pendra hit 42°C heatwave alert

GPM News: नौतपा के पहले दिन आसमान से बरस रही आग, पेंड्रा में पारा 42°C पहुंचा, लू के थपेड़ों से लोग बेहाल

अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 May 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
सार

नौतपा शुरू होते ही जिले में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और रियल फील 45 डिग्री तक पहुंचने से लोग बेहाल हो गए, सड़कें सन्नाटे में बदल गईं और बाजारों में सन्नाटा पसर गया

On first day of Nautapa mercury in Pendra hit 42°C heatwave alert
नौतपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले में नौतपा के पहले दिन ही भीषण गर्मी का असर देखने को मिला। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार पेंड्रा क्षेत्र में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।



वास्तविक अनुभव 45 डिग्री तक महसूस किया जा सकता है। सुबह से ही तेज धूप और उसम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा असर दिहाड़ी मजदूरों, राहगीरों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों से लोग बेहाल नजर आए। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
Trending Videos


मौसम विभाग की चेतावनी
विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। बाहर निकलते समय सिर ढंककर जाने को कहा गया है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की भी सलाह दी गई है। यह सावधानी लू से बचाव के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अपील
जिला प्रशासन ने भी नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों को दोपहर में घर के अंदर रहने की सलाह दी है। साथ ही लू से बचाव के लिए छाछ, नींबू पानी और अन्य तरल पदार्थों का अधिक सेवन करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed