{"_id":"6a125359e6b4b2075b07f6bb","slug":"nabalig-gorella-pendra-marwahi-news-c-1-1-noi1501-4316826-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"GPM: दो दिन में 4 नाबालिग लापता, पुलिस ने तीन को सकुशल किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: दो दिन में 4 नाबालिग लापता, पुलिस ने तीन को सकुशल किया बरामद
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 07:16 AM IST
Link Copied
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बीते दो दिनों के भीतर गौरेला और मरवाही थाना क्षेत्र से चार नाबालिगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं। अलग-अलग मामलों में परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिगों को सकुशल बरामद कर लिया है, जबकि एक की तलाश अभी जारी है। जानकारी के अनुसार गौरेला एवं मरवाही थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से चार नाबालिग अचानक घर से चले गए थे। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सभी प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज की। शिकायत मिलते ही थाना प्रभारियों ने तत्काल विशेष टीमों का गठन कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की। पुलिस टीमों ने लगातार पतासाजी करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में दबिश दी और तकनीकी सहायता भी ली। कार्रवाई के दौरान चार में से तीन नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।बरामद किए गए नाबालिगों को आवश्यक पूछताछ और प्रक्रिया के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं एक अन्य नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर खोजबीन कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही शेष नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। साथ ही अभिभावकों से बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।