सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Holi colours galore: Liquor worth Rs 58.10 crore sold in Raipur in four days

होली के रंग के साथ जमकर छलका जाम: रायपुर में चार दिन में 58 करोड़ 10 लाख रुपये की शराब बिकी

अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Mar 2026 07:58 PM IST
विज्ञापन
सार

होली का त्योहार इस बार राजधानी रायपुर में शराब बाजार के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हुआ। आबकारी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, होली के आसपास के चार दिनों में जिले में कुल 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब की बिक्री दर्ज की गई।

Holi colours galore: Liquor worth Rs 58.10 crore sold in Raipur in four days
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

होली का त्योहार इस बार राजधानी रायपुर में शराब बाजार के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हुआ। आबकारी विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, होली के आसपास के चार दिनों में जिले में कुल 58 करोड़ 10 लाख रुपए की शराब की बिक्री दर्ज की गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार करीब 91 लाख रुपए की अतिरिक्त शराब खरीदी गई है।
Trending Videos


दरअसल, होली के दिन 4 मार्च को सरकारी आदेश के चलते शराब दुकानें बंद रहीं। इसके बावजूद त्योहार का असर अगले दिन तक देखने को मिला और 5 मार्च को भी शराब की अच्छी खपत हुई। उस दिन जिले में करीब 8 करोड़ 31 लाख रुपए की शराब बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सबसे ज्यादा खरीदारी त्योहार से पहले के दिनों में हुई। 3 मार्च को लोगों ने करीब 21 करोड़ 73 लाख रुपए की शराब खरीदी, जो चार दिनों में सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। इसके पहले 2 मार्च को बिक्री 15 करोड़ 94 लाख रुपए तक पहुंची, जबकि 1 मार्च को करीब 12 करोड़ 11 लाख रुपए की शराब दुकानों से निकली।

आंकड़ों से साफ है कि इस बार शराब प्रेमियों ने होली से पहले ही तैयारी कर ली थी और त्योहार से कई दिन पहले शराब का स्टॉक कर लिया था। यही वजह रही कि पहले तीन दिनों में बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई। आबकारी विभाग के विश्लेषण में एक दिलचस्प बदलाव भी सामने आया है। चार दिनों के आंकड़ों में यह देखा गया कि देशी शराब की मांग में गिरावट आई है, जबकि विदेशी शराब की बिक्री लगातार बढ़ रही है। देशी शराब की बिक्री पिछले साल की तुलना में अधिकांश दिनों में कम रही, जबकि विदेशी स्प्रिट की मांग में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज किया गया। कुछ श्रेणियों में इसकी बिक्री में करीब 60 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed