उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां इंजीनियर से यूट्यबर बने एक युवक ने बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने मां पर भी जानलेवा हमला किया। घायल मां अस्पताल में भर्ती है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल की तो आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि भाई बहन ने गुरुग्राम से आकर अपनी मां के साथ होली का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया था।
UP: गर्दन, चेहरा, पीठ और पेट पर 40 से अधिक वार, हार्दिक ने चाकू से गोद डाला शरीर; जान बचाने को दौड़ी हिमशिखा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:46 PM IST
सार
Moradabad Crime News today in Hindi: इंजीनियर से यूट्यबर बने एक युवक ने मुरादाबाद में बहन की गर्दन, चेहरे, पीठ, पेट पर 40 से ज्यादा वार किए हैं। बरामदे, रसोई और कमरे और बेड पर खून पड़ा मिला है। घटनास्थल के हालात को देखकर लग रहा है कि हिमशिखा ने अपनी जान बचाने को संघर्ष किया है।
विज्ञापन
