सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Woman kills husband with help of lover in amroha

बबलू के प्यार में अंधी कल्लो: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग की पति की हत्या, दोनों ने रस्सी से घोंटा गला

संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला (अमरोहा) Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Mar 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
सार

मामला गंगा के यूपी के अमरोहा स्थित टापू में बसे दारानगर गांव का है। यहां पर किसान महावीर सिंह के तीन बेटों में ओमपाल (35) सबसे बड़े थे। करीब 13 साल पूर्व उनकी शादी हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी कल्लो के साथ हुई। जिससे उन पर तीन बच्चे रविकांत, बेटी साक्षी और बेटा बादल हैं।

Woman kills husband with help of lover in amroha
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अवैध संबंधों के विरोध पर तीन बच्चों की मां ने प्रेमी संग मिलकर पति की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। रस्सी को बेड के नीचे छिपा दिया। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल रस्सी बरामद की। उसका प्रेमी हाथ नहीं लगा है।

Trending Videos

 

13 साल पहले हुई था कल्लो और ओमपाल का विवाह
मामला गंगा के यूपी के अमरोहा स्थित टापू में बसे दारानगर गांव का है। यहां पर किसान महावीर सिंह के तीन बेटों में ओमपाल (35) सबसे बड़े थे। करीब 13 साल पूर्व उनकी शादी हापुड़ जिले के गढ़ मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के गांव निवासी कल्लो के साथ हुई। जिससे उन पर तीन बच्चे रविकांत, बेटी साक्षी और बेटा बादल हैं। ओमपाल खेती के साथ ही मजदूरी करते थे। उनके छोटे भाई जोगेश ने मृतक की पत्नी कल्लो और उसके प्रेमी आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी बबलू के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली के दिन हुआ था प्रेमी और पति के बीत विवाद
एफआईआर के मुताबिक उनकी भाभी का बबलू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका ओमपाल विरोध करते थे। वह अपने प्रेमी के साथ कई बार गई। एक बार तीन-चार महीने उसके साथ रहकर अपने घर आई थी। दो महीने पूर्व भी उसके साथ चली गई थी। कई दिन बाद घर आई थी। चार मार्च को होली के रंग के दिन बबलू गांव में आया तो ओमपाल की उससे कहासुनी हो गई थी। वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया था। 

रस्सी से घोंटा गला, लाश को पंखे से लटकाया
बुधवार रात को बबलू गांव में आया। यहां कल्लो ने प्रेमी के साथ मिलकर उनके भाई की प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका दिया। पुलिस ने जोगेश की तहरीर पर कल्लो व उसके प्रेमी बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। मौके पर जांच पड़ताल की। इस बीच हत्यारोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ाई से पूछताछ की तो उसने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल प्लास्टिक की रस्सी बरामद की। सीओ ने बताया कि हत्यारोपी पत्नी कल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका प्रेमी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रही है।

प्रेमिका के हाथों चप्पल से मार खाने से क्षुब्ध होकर ली युवक की जान
दारानगर के ग्रामीणों का कहना है कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदराबाद निवासी बबलू से ओमपाल की पत्नी कल्लो के कई साल से अवैध संबंध थे। चार मार्च को ओमपाल ने अपनी पत्नी को बबलू के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए थे। बबलू की गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की थी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने कल्लो से उसके प्रेमी बबलू को चप्पल से मरवाया था। इससे वह क्षुब्ध हो गया और उसने ओमपाल को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। प्रेमिका के हाथों चप्पल से मार खाने के बाद वह भाग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed